रायपुर

निषाद समाज का शपथ ग्रहण समारोह, बैठकों को दौर जारी
06-Jul-2022 5:03 PM
निषाद समाज का शपथ ग्रहण समारोह, बैठकों को दौर जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई। 
अगामी 10 जुलाई को इनडोर स्टेडियम में होने वाले,  नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने बैठकों का दौर जारी है। रायपुर महानगर महिला सदस्य रायपुर के विभिन्न वार्डो में जाकर समाज जनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान करते हुए आंमत्रण दे रही है।

इसी संबंध में रामसागर पारा में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयार की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई और अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए जनादेश का आह्वान किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रुप में एमआर  निषाद  (अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे।

बैठक में छत्तीसगढ़ निषाद समाज से विशेष अतिथि के रुप में अंबिकापुर संभाग के अध्यक्ष सुजान बिंद,  संपादक निषाद टाइम गणेश निषाद, पूर्व केंद्रीय सचिव उमाशंकर विनायक, डुमहा परिक्षेत्र अध्यक्ष शुरुलाल निषाद, सरंक्षक विनायक धुरंधर,  किशोर नाविक तथा रायपुर महानगर के अध्यक्ष बसंत निषाद, सचिव मुकेश निषाद, कोषाध्यक्ष  पुनारद निषाद,  संगठन सचिव  शोभित निषाद, कार्यालय सचिव लोकेश निषाद, गिरिराज निषाद, रामेश्वर निषाद आदि साथ ही साथ रायपुर महानगर महिला शक्ति में मीना निषाद, जयंती निषाद, संध्या, शशिकला, चंद्रकला, नमिता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।-
 


अन्य पोस्ट