रायपुर
नव विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ केस
05-Jul-2022 7:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जुलाई। उरला इलाके में एक नवविवाहिता की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ में देहज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। आरोप है कि मोटर सायकिल नहीं लाने पर पति ने मारपीट की। नवविवाहिता के मायके लौट जाने के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक सानू तिवारी नामक युवती ने अपने पति मुकेश तिवारी के खिलाफ में एफआईआर दर्ज कराया। शादी के बाद से मुकेश लगातार मोटर सायकिल के लिए दबाव बना रहा था। मायके से कुछ भी नहीं मिलने की बात कहकर उसने मारपीट की। मानसिक व शारीरीक रूप से परेशान करता रहा। सानू ने पहले इस बारे में अपने मायके वालों को जानकारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे