रायपुर
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री दूधाधारी मठ में रहेंगे राजेश्री महन्त
04-Jul-2022 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जुलाई। महामंडलेश्वर के पद से विभूषित छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर तथा शिवरीनारायण मठ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायपुर में रहेंगे। 13 जुलाई आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। श्री दूधाधारी मठ रायपुर में यह पर्व प्रत्येक वर्ष बड़े ही श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जाता है। राजेश्री महन्त जी महाराज के शुभचिंतक एवं शिष्य परिवार के लोग पूरे राज्य भर में निवासरत हैं।
वे सभी प्राय: गुरु पूर्णिमा के दिन दूधाधारी मठ पहुंचकर दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज श्री दूधाधारी मठ में रहेंगे। श्रद्धालु भक्तजन सपरिवार यहां पहुंच कर दर्शन लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे