रायपुर
बैकुंठपुर/रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गैर बीजेपी शासित राज्यों में केंद्रीय जाँच एजेंसी के छापों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अब महाराष्ट्र में छापे नहीं पड़ेंगे।अब वहां से आईटी, ईडी और सीबीआई के दफ्तर उठकर झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान या साउथ के राज्यों में जाएंगे।वहां कोई कार्रवाई नहीं होगी। बैकुंठपुर में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 8 साल में मोदी सरकार के दौरान एक भी बीजेपी के नेता के यहां केंद्रीय एजेंसी की कोई कार्रवाई नहीं हुई। ईडी, आईटी, सीबीआई, डीआरआई, का दुरुपयोग कर पक्ष और विपक्ष के नेताओं को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्नेह यात्रा के जरिए बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोगों का ध्यान बांटने के लिए ऐसा कर रही है। घटनाओं पर बीजेपी मौन है। जो मरा बीजेपी का, जो मारा बीजेपी का, लेकिन छत्तीसगढ़ में बंद भी बीजेपी ने कराया।