रायपुर
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
04-Jul-2022 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जुलाई। उरला से बाना की तरफ जाने वाले रास्ते में रविवार की रात एक अज्ञात वाहन चालक ने महिला को चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट आने के बाद कुछ राहगीरों ने महिला को डीकेएस अस्पताल भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। देर रात मौत की खबर मिलने के बाद ने मर्ग कायम कर आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया। मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है महिला की उम्र तकरीबन 70 साल है। संभवतया वह सडक़ किनारे खड़ी थी तभी अज्ञात वाहन चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी के सामने हिस्से में फंसकर महिला गई थी इस वजह से घसीटे जाने से उसे गंभीर चोंटे आई। आरोपी चालक सडक़ हादसे के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया। हुलिए के आधार पर महिला की पहचान करने संपर्क जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे