रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई। मोर महापौर मोर द्वार के तहत सोमवार को वार्ड 21में शिविर आयोजित किया गया। वार्ड निवासी लक्ष्मी वर्मा का आधार कार्ड में कुछ त्रुटि था, इसे सुधरवाने के लिए वे कई दिनों से भटक रही थी आज शिविर के माध्यम से उनका काम 5 मिनट में हो गया। सनडोंगरी निवासी 7 साल की कु. दिशा यादव का आधार कार्ड कुछ ही मिनटों में अपडेट किया।
सनडोंगरी निवासी 7 साल की कु. दिशा यादव का आधार कार्ड कुछ ही मिनटों में अपडेट किया। वार्ड के वैष्णव सेन आधार और राशन कार्ड बनवाने कई दिनों से इधर-उधर भटक रही थी आज शिविर में तत्काल दोनो कार्ड बन गया ।एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, सुंदर जोगी, सुरेश चन्नावार और नगर निगम की टीम महापौर के शिविर में पहुंचने से पहले वार्डवासियों की समस्या को सुनते ही त्वरित निराकरण कर रहे हैं। मितान योजना में अब तक 20, मजदूर कार्ड 7, आधार कार्ड 10, मतदाता परिचय पत्र 12, आयुष्मान कार्ड 5, राशन कार्ड 5 वार्डवासियों को बनाकर दिया जा रहा हैं।
शिविर में हीरापुर निवासी गर्भवती महिला मोनिका बाघ को देख महापौर ने उनकी समस्या सुनी और उनको चेयर में बैठाकर तत्काल श्रम कार्ड बनवाने क लिए अधिकारियों को दिये निर्देश। हीरापुर के छुईया तालाब के सामुदायिक भवन में परिचय पत्र बनवाने के लिए वार्डवासियों की लंबी कतार लगी हुई हैं।