रायपुर
गांधीनगर में देर रात बाइक सवारों का आतंक, युवक को मारा चाकू
04-Jul-2022 5:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर,4 जुलाई। पंडरी गांधीनगर में शनिवार रविवार की दरमियानी रात बाइक सवारों ने आतंक मचाया। घर के बाहर टहल रहे युवक हेमंत यादव को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। अज्ञात लोगों के खिलाफ सूचना देने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है मामला पुरानी रंजिश का हो सकता है। बदला लेने के लिए हमलावरों ने अचानक वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में लोकल चाकू बाजो की हिस्ट्री खगाली जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे