रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई। छत्तीसगढ़ निषाद समाज, रायपुरा द्वारा स्थानीय श्री राम जानकी मंदिर महादेव घाट रायपुरा से भव्य रथ यात्रा निकाली गई ।
मुख्य मार्ग महादेव घाट रायपुरा से रथयात्रा धुमाल पार्टी के साथ धूमधाम से आगे बढ़ती रही और हजारों श्रद्धालु महाप्रभु जगन्नाथ के रथ से संलग्न होकर आशीर्वाद और प्रसाद प्राप्त करते रहे।
विगत 2 वर्ष करोना कॉल होने के कारण रथयात्रा मुख्य मार्ग रायपुरा में नहीं निकाली गई थी, जिसकी भरपाई श्रद्धालुओं ने इस वर्ष की भारी उपस्थिति से कर दिया।
रथ यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक विकास उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड एमआर निषाद, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद वीरेंद्र देवांगन उपस्थित हुए। वार्ड पार्षद के जन्मदिवस सुखद संयोग हुआ समाज द्वारा पार्षद से केक कटवाकर उनका अभिनंदन किया गया।
इसी क्रम में क्षेत्रीय समिति महादेव घाट रायपुरा एवं श्री राम जानकी मंदिर प्रबंधन समिति के संयुक्त अंशदान राशि से मंदिर परिसर में उपयोग हेतु रुपए 40,000 मूल्य की नया साउंड सिस्टम का मुख्य अतिथि के माध्यम से फीता काटकर लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारी बाला राम निषाद जिला अध्यक्ष जिला रायपुर, त्रिलोचन निषाद क्षेत्रीय अध्यक्ष, भैया राम निषाद कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।
अन्य समाजिक पदाधिकारियों में श्री मंत राम निषाद, मुकेश निषाद, हीरालाल निषाद, भोज राम निषाद, महिला महानगर कार्यकारिणी से मीना निषाद, जयंती निषाद, मनीषा, रजनी, अनिता, कीर्ति, हेमलता, डिम्पल, राखी, गायत्री वंदना, लक्ष्मी,, संध्या, शशिकला, चंद्रकला, नमिता पूरे महिला टीम के साथ उपस्थित रहीं। युवा वर्ग में जितेंद्र निषाद, नेमीचंद निषाद, पिंटू निषाद, मोहन निषाद, राकेश निषाद, पंकज निषाद, मोहित निषाद आदि ने बढ़-चढक़र सहयोग प्रदान किया। मंदिर समिति से जगदीश निषाद, चिंतामणि निषाद, अशोक निषाद, अजय निषाद उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित सभी समाजिक पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। रथयात्रा में सभी ने रथ खींचकर महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
