रायपुर

निषाद समाज प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 10 को, तैयारी बैठक
04-Jul-2022 3:22 PM
निषाद समाज प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 10 को, तैयारी बैठक

रायपुर, 4 जुलाई।  छत्तीसगढ़ निषाद समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायपुर के इनडोर स्टेडियम में 10 जुलाई को आयोजित है। इसकी तैयारी के लिए रविवार को निषाद समाज रायपुर महानगर द्वारा सामुदायिक भवन रामसागर पारा में विशेष बैठक आहूत की गई, जिसमें मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ एम. आर. निषाद उपस्थित रहे।  

उन्होंने 10 जुलाई को इनडोर स्टेडियम में होने वाले  नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने हेतु विभिन्न कार्य योजनाओं की जानकारी दी तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई और अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए जनादेश का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि निषाद समाज अंबिकापुर संभाग के अध्यक्ष सुजान बिंद,  संपादक निषाद टाइम गणेश निषाद, पूर्व केंद्रीय सचिव उमाशंकर विनायक, डुमहा परिक्षेत्र अध्यक्ष शुरुलाल निषाद, सरंक्षक विनायक धुरंधर, किशोर नाविक तथा रायपुर महानगर के अध्यक्ष बसंत निषाद, सचिव मुकेश निषाद, कोषाध्यक्ष पुनारद निषाद,  संगठन सचिव शोभित निषाद, कार्यालय सचिव लोकेश निषाद , गिरिराज निषाद, रायपुर महानगर महिला शक्ति में मीना निषाद, जयंती निषाद के साथ साथ अन्य सक्रिय महिलाये  भी उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट