रायपुर

बादलों का डेरा लेकिन शाम तक बारिश नहीं
03-Jul-2022 5:48 PM
बादलों का डेरा लेकिन शाम तक बारिश नहीं

अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों का डेरा है। बैकुंठपुर समेत कुछ स्थानों पर तो बारिश भी हुई। बदली के वावजूद शाम साढ़े 4 बजे तक शहर के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई।

रोज की तरह मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अगले चार दिनों के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश होने के संकेत हैं।

ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, ग्वालियर, सीधी, जमशेदपुर, दिघा और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कल  4 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्जपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट