रायपुर
मेडिकल कॉलेज में कल व्हाइट कोट सेरेमनी
03-Jul-2022 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जुलाई। डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले छात्र कल से सफेद कोट (व्हाइट कोट) पहनेंगे। इस बार नेहरू मेडिकल कॉलेज में होने वाले व्हाइट कोट सेरेमनी में राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम 11 बजे से कॉलेज के अटल सभागृह में होगा। कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के 180 छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाया जाएगा। ये छात्र कल चरक संहिता की कसम खाकर नि:स्वार्थ भाव से जन सेवा की शपथ भी लेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के मेडिकल एजुकेशन यूनिट द्वारा आयोजित है। यह सालाना प्रक्रिया है। अब तक कॉलेज के ही डीन या राज्य के किसी वरिष्ठ चिकत्सक के हाथों होता था। इस बार मुख्य अतिथि बुलाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे