रायपुर

10-12 वीं की पूरक परीक्षाएं सोमवार से, प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं
03-Jul-2022 5:38 PM
10-12 वीं की पूरक परीक्षाएं सोमवार से, प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जुलाई। 10-12 वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाएं कल 4 जुलाई से शुरू हो रहीं हैं। इस परीक्षा में कुल 35 हजार से अधिक बच्चे शामिल होंगे।

माशिमं ने  पूरक परीक्षा के लिए शनिवार को वेबसाइट पर ही प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट 222.ष्द्दड्ढह्यद्ग.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर अथवा नाम और पिता का नाम डालना होगा। बता दें कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा 4 जुलाई से 12 जुलाई तक होंगी। वहीं 12वीं की पूरक परीक्षा 4 जुलाई से 16 जुलाई तक आयोजित होंगी।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक का समय तय किया गया है। बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए एक विषय के लिए 200 और दो विषयों के लिए 240 रुपए का शुल्क लिया है। वहीं दो से अधिक विषयों की पूरक परीक्षा के लिए 460 रुपए का शुल्क तय किया गया था।


अन्य पोस्ट