रायपुर
पीसीसी के महामंत्रियों के कार्यो में नये सिरे से बंटवारा
02-Jul-2022 10:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के कामकाज पर सीएम बघेल और प्रभारी पीएल पुनिया की नाराज़गी सामने आने के बाद प्रभारी, महामंत्रियों के बीच नये सिरे से कार्य विभाजित किया गया है।
प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष प्रशासनिक कार्य, राजीव भवन निर्माण संबंधी कार्य, मैनुअल मेंबरशिप संबंधी कार्य देखेंगे। वहीं प्रभारी महामंत्री संगठन, अमरजीत चावला को समस्त सांगठनिक कार्य, बैठक आयोजन, समस्त प्रोटोकॉल व सांगठनिक नियुक्तियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।।पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे