रायपुर

प्लास्टिक के 19 आइटम बनाने-बेचने पर रहेगी रोक
02-Jul-2022 6:03 PM
  प्लास्टिक के 19 आइटम बनाने-बेचने पर रहेगी रोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। छग प्लास्टिक निर्माता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को पर्यावरण मंडल के सदस्य सचिव आर पी तिवारी से की भेंट कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चर्चा में सिंगल यूज प्लास्टिक में स्थित स्पष्ट करने आग्रह किया। श्री तिवारी ने

स्पष्ट किया कि छग में कैरी बैग पर पूर्ण प्रतिबंध है 2-पैकेजिंग आइटम में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है ।3 पैकेजिंग थैली पूर्ण आकार की दुकानदार 50 माइक्रोन का विक्रय व निर्माता निर्माण भी कर सकेंगे।इसके भंडारण परिवहन में भी कोई प्रतिबंध नही है 4 पैकेजिंग आइटम रस्सी तालपत्री बरसाती शीट पसनी पाउच मिल्क पाउच ये सभी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध से मुक्त है।नॉन ओवन बेग में भी छ ग में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा । संघ के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया कि हमने सचिव  के संज्ञान में ये बात लाई है कि 50 माइक्रोन कि पैकेजिंग थैली तालपत्री व प्लास्टिक रस्सी पर भी नगरीय निकाय के अधिकारी कार्यवाही कर के व्यापारी व निर्माताओं को परेशान कर रहे है। तिवारी ने इस प्रकार की कार्यवाही रोकने शीघ्र ही सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश व पत्र देने आश्वासन दिया। तिवारी  ने डिस्पोजल गिलास कटोरी पर भी पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी है 19 आइटम जो प्रतिबंधित है ।उनके फ़ोटो भी उपलब्ध कराया। प्रतिनिधि मंडल में विजय हेमानी, प्रणय खंडेलवाल सुमित जैन भी शामिल थे।


अन्य पोस्ट