रायपुर
नए कलेक्टर सप्ताह में दो दिन दौरा करेंगे
02-Jul-2022 6:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जुलाई। रायपुर के नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे हर हफ्ते सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जन चौपाल में आमजनों की समस्यायें सुनेंगे और उनका यथा संभव समाधान करेंगे। आज जि़ले के कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ भुरे ने साप्ताहिक कार्य योजना के बारे में अधिकारियों से बात की। कलेक्टर सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को कार्यालय में रहकर शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। डॉ भुरे बुधवार और शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे