रायपुर

किसानों का सत्याग्रह जारी, खेती की भूमि उद्योग से छुड़ाएंगे
02-Jul-2022 5:58 PM
किसानों का सत्याग्रह जारी, खेती की भूमि उद्योग से छुड़ाएंगे

रायपुर, 2 जुलाई। करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है। सत्याग्रह के 127 वें दिन  35 किसान,जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया। अखण्ड सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता  नंदलाल सिन्हा,नंदकिशोर यादव,,डेविड चंद्राकर, ,दसरथ सिन्हा,उदयराम चंद्राकर,बंशीलाल यादव, विश्वकर्मा आदि ने किया।  आज अखण्ड सत्याग्रह को किसान नेता नंदलाल पटेल (मालीडीह),श्रीमती मीरा ध्रुव सरपंच नंदलाल सिन्हा,राधबाई सिन्हा, ललिता सिन्हा,कांति साहू,ललिता साहू,नीरू सिन्हा (खैरझिटी)वालों ने संबोधित किया।अखण्ड सत्याग्रह सभा में  नंदकिशोर यादव ने कहा कि आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के शुभ दिन भ्रष्ट उद्योगपति और उनके दलालों को भगवान सदबुद्धि दे ताकि महासमुंद ब्लाक की हरियाली और लाखों किसानों, खेतिहर मजदूरों की खुशहाली सुरक्षित रह सके।


अन्य पोस्ट