रायपुर
अमरकंटक, कोच्चुवेली में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच
02-Jul-2022 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जुलाई। यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल से चलने वाली तीन ट्रेनों में स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा 22647 कोरबा-कोच्चुवेली एक्सप्रेस में कोरबा से 06 से 13 जुलाई, एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी। 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 02 से 04 जुलाई को उपलब्ध रहेगी।
18425/18426 पुरी- दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 02 से 08 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे