रायपुर
कल रायपुर बंद, विहिप, बजरंग दल ने किया आह्वान
01-Jul-2022 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जुलाई। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या और हत्यारों द्वारा दिए गए धमकी के विरोध में 2 जुलाई, शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद रहेगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसका आह्वान किया है। रायपुर में इस घटना के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं ने आरोपियों का पुतला दहन किया था। वही गुरुवार को इसके विरोध में मार्च भी निकाला गया। अब 2 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। शहर भाजपा ने भी बंद का समर्थन किया है। अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कल स्कूल-कॉलेज-सिनेमा हॉल, मॉल, और पूरा व्यापार बंद कराया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे