रायपुर
ऊन न सही लीद काम का...
30-Jun-2022 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवा रायपुर से लगे गांव उपरवारा में ऊंटों के साथ तीन सौ भेड़ों का झुण्ड लेकर राजस्थान के नागौर से आए पप्पू चौधरी डेरा डाले हुए हैं। ये अपने पूरे कुनबे के साथ निकले हुए हैं। अभी इनका काफिला पचेड़ा होकर गरियाबंद छुरा से ओडिशा जाएगा। चौधरी ने बताया वे इन भेड़ों को बेचते हुए आगे बढ़ते जाएंगे। वे दीवाली से पहले अपने घर लौटेंगे। भेड़ का व्यापार ही परिवार का आधार है। झुण्ड में आधा दर्जन ऊंट भी हैं। इन ऊंटों का इस्तेमाल वे किसानों की मांग पर खेतों में लीद करवाते हैं। जो ऑर्गेनिक खाद का काम करता है। हम जब नागौर से निकले तब ऊंटों के बाल कटवाकर निकले थे। क्यों अब इनके बालों (ऊन) का इस्तेमाल नहीं होता। इसके अलावा हम कैमल राइडिंग (ऊंट सवारी ) से भी कुछ कमा लेते हैं। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’ विमल कुमार मिंज
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे