रायपुर
डहरिया ने छुरिया के सीएमओ को किया निलंबित, तीन अन्य अफसरों को नोटिस
29-Jun-2022 9:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 जून। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने निकायों के कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर चार अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इनमें सरगुजा संभाग के झगराखण्ड और कोतबा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर संभाग के अंतर्गत नगर पालिका तिल्दा और नगरी के उप अभियंता को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह दुर्ग संभाग से गंडई और अम्बागढ़ नगरीय निकाय के अभियंता को कारण बताओ नोटिस और छुरिया नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे