रायपुर

कृषि मंडियों का संचालन भार साधक समितियां करेंगी
29-Jun-2022 8:08 PM
कृषि मंडियों का संचालन भार साधक समितियां करेंगी

अब तक भार साधक अधिकारियों के जरिए  हो रहा था का संचालन

रायपुर, 29 जून। छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 07 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक, कृषि विपणन, रायपुर द्वारा इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा।


अन्य पोस्ट