रायपुर

112 में कॉल कर अश्लील बातें करने वाला युवक गिरफ्तार
29-Jun-2022 8:07 PM
112 में कॉल कर अश्लील बातें करने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर, 29 जून। सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। यह इमरजेंसी कॉल सेंटर 112 में कॉल कर अश्लील बातें करता था। दलदल सिवनी एकता चौक यादव पारा निवासी शनि निषाद 

सेन्ट्रलाईज्ड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर  112 में  कॉल करके अश्लील शब्दों का प्रयोग कर कॉल  रिसीवरों को परेशान करता था। इससे के  आपातकालीन सेवा में व्यवधान हो रहा था। शनि निषाद के मो . नं . 9575995392 को ट्रेसिंग में रखते हुए आज गिरफ्तार किया गया। इससे पहले उरला पुलिस ने भी बीरगांव के एक अल्पसंख्यक वर्ग के युवक को गिरफ्तार किया था। शनि निषाद के विरुद्ध  पण्डरी पुलिस ने धारा 107 , 116 ( 3 ) जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।


अन्य पोस्ट