रायपुर

छत्तीसगढ़ विधान सभा ई-प्रश्न एवं ई-उत्तर एप्लीकेशन को मिला प्रतिष्ठित आई. एम. सी. डिजिटल अवार्ड
28-Jun-2022 5:54 PM
छत्तीसगढ़ विधान सभा ई-प्रश्न एवं ई-उत्तर एप्लीकेशन को मिला प्रतिष्ठित आई. एम. सी. डिजिटल अवार्ड

-अध्यक्ष डॉ. महंत  सचिव शर्मा ने दी बधाई

रायपुर, 28 जून। ‌
छत्तीसगढ़ विधान सभा में संचालित ई- प्रश्न एवं ई-उत्तर एप्लीकेशन को राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई में आयोजित समारोह में आई. एम. सी. चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिष्ठित आई. एम. सी. डिजिटल अवार्ड से नवाजा गया है। इस उपलब्धि के लिए विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी विधायकों , अधिकारियों / कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, रायपुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । छत्तीसगढ़ विधान सभा के समन्वय और निर्देशन में एन. आई. सी. छत्तीसगढ़ द्वारा विकसित ई- प्रश्न एवं ई-उत्तर एप्लीकेशन के माध्यम से विधायकों द्वारा प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाइन जमा करते हैं। विभाग सभी प्रश्नों के उत्तर भी ऑनलाइन  भेजते हैं। छत्तीसगढ़ विधान सभा के इस अभिनव पहल और प्रयास से पर्यावरण संरक्षण एवं समय की बचत के साथ साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता में वृध्दि हो रही है ।

एन आई सी के अधिकारियों / कर्मचारियों ने मंगलवार को  विधान सभा सचिव  दिनेश शर्मा से भेंट कर उन्हें पुरस्कार में मिले स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र सौंपा ।  शर्मा ने सचिवालय  एवं एन. आई. सी. के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को इस शानदार उपलब्धि पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।


अन्य पोस्ट