रायपुर
29-30 को प्रशिक्षण शिविर
रायपुर, 27 जून। भाजपा महिला मोर्चा का 28, 29, 30 जून को प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर चंपारण में आयोजित है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने तैयारियों का जायजा लिया।
प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री अपेक्षित है। पहले दिन मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी और 2 दिन प्रशिक्षण शिविर होगा। इस शिविर का मूल उद्देश्य है कि महिला मोर्चा अपने कार्यों को गति व पार्टी की मूलभूत रीति-नीति नियम विचार आदि को लेकर आम नागरिक के बीच जा सके। संगठन को मजबूत करने एवं विस्तार करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर में मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी, विधायक रंजना साहू प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, राम प्रताप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा गुप्ता दीपाली पांडे, प्राची पाटिल शामिल होंगे।