रायपुर
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह
27-Jun-2022 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जून। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस आज कर रही है प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन।
पश्चिम विधानसभा में विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सत्याग्रह के साथ पूजा पाठ कर बीजेपी सरकार के सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। उपाध्याय ने कहा अग्निपथ योजना को भी केंद्र सरकार को लेना होगा वापस। प्रदर्शन में पूर्व विधायक स्वरूप चंद्र जेन, सुभाष धुप्पड़,ज्ञानेश शर्मा,शिव सिंह ठाकुर,श्रीकुमार मेमन, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा उपस्थित हैं। यह प्रदर्शन राजधानी के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी हुआ। उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने देवेन्द्र नगर चौक पर, शहर कांग्रेस ने छोटा पारा राजीव चौक पर धरना दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे