रायपुर
पंडरी मिडिल स्कूल प्रवेश उत्सव में शामिल हुए जुनेजा
27-Jun-2022 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 जून। पंडरी तराई स्थित फिरतु राम वर्मा शास.पूर्व माध्यमिक शाला में प्रवेशउत्सव 2022 का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कुलदीप जुनेजा शामिल हुए। जुनेजा ने मां सरस्वती की पूजा कर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को गणवेश व पुस्तक वितरण किया। बच्चो ंको नए शिक्षण सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे माता-पिता,शिक्षकों को गौरान्वित करने के लिए सदैव प्रयास करे और सफल हो। इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता, प्राचार्य के. सुजाता ,शिक्षक गंगोत्रीभगत,सुमन बाघमार,शिवकान्ति तिवारी,राधा दृवेदी,विजय कुमार,राम गोपाल,सरोज जार्ज एवम क्षेत्र के पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लों ,वार्ड अध्यक्ष महेंद्र जी, महादेव अग्रवाल , पप्पू बंजारे, रमेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे