रायपुर
अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ भी
26-Jun-2022 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जून। राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह आन्दोलन 27 जून सोमवार को किया जाएगा । पश्चिम विधानसभा के रविवि मुख्य द्वार आमानाका में सत्याग्रह आन्दोलन के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का भी आयोजन है। उपाध्याय ने कहा अग्निपथ योजना को लेकर भारत देश के सभी युवाओं में आक्रोश का माहौल निर्मित हुआ है, जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार है। उपाध्याय ने कहा कि तीन कृषि कानून की तरह अग्निपथ योजना है और इसे केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे