रायपुर

चोरी के 17 मोबाइल फोन के साथ दो गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाश रहे थे
26-Jun-2022 7:37 PM
चोरी के 17 मोबाइल फोन के साथ दो गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाश रहे थे

रायपुर, 26 जून। राजधानी के अलग अलग इलाकों से  से मोबाईल चोरी करने वाले दो युवकों को आमानाका पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बालाघाट का निवासी है। इनके पास से 1.77 लाख के 17 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को मिली थी क‍ि मोहबाबाजार में दो सदेहियों  चोरी के मोबाइल बेचने के फिराक मे  घुम रहे है। इस सूचना पर मौके पर जाकर रेड किया। जिसमें आरोपी चेतन ध्रुव ठाकुर के कब्जे से 17 नग मोबाइल  कीमती 1,77,000 रूपए के मोबाइल रखे मिला। इन मोबाइल के मालिकाना हक के संबंध में चेतन ध्रुव व करण ठाकुर में को नोटिस देकर मालिकाना अधिकार पत्र के बारे में पूछने पर किसी प्रकार का अधिकार पत्र नहीं होना बताया। सभी 17  मोबाइल  चोरी के होने के माकूल संदेह के आधार पर समक्ष गवाहान जात किया गया। वापसी पर धारा 41 (1) (4)/379 भादवि० का इस्तगासा पंजीबद्ध कर चेतन ध्रुव  उम्र 19 वर्ष पता ग्राम खैरझिटी साना तुमगांव महासमुंद वर्तमान अम्बेडकर आवास वाल्मिकि नगर ब्लॉक बी. म०न०-19 कबीरनगर रायपुर 

करण ठाकुर उम्र 22 वर्ष पता ग्राम कचनारी  बालाघाट म०प्र० हाल पता- अम्बेडकर आवास वाल्मिकि नगर कच्चा मकान कबीर नगर   को गिरफतार किया गया है। जप्त संपत्ति के माल दावेदार का पता तलाश किया जा रहा है। 

 गिरफतार  आरोपी :- 
1 चेतन ध्रुव पिता सीताराम पुत्र उम्र 19 वर्ष पता ग्राम खैरझिटी थाना तुमगाव जिला महासमुद] वर्तमान अम्बेडकर आवास वाल्मिकि नगर ब्लॉक बी. मOTO- 19. कबीरनगर थाना कधीरनगर रायपुर।
2. करण ठाकुर पिता स्व० महेश ठाकुर उम्र 22 वर्ष पता ग्राम कचनारी थाना बालाघाट जिलापता अम्बेडकर आवास बाल्मिकि नगर कच्चा मकान कबीर नगर जिला रायपुर


अन्य पोस्ट