रायपुर
बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजयुमो का सरकार विरोधी अभियान
25-Jun-2022 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ भाजयुमो 27 जून से भूपेश सरकार के खिलाफ अभियान शुरू कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में बताया कि बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजयुमो क्रांति आंदोलन के नाम से सरकार के खिलाफ दो माह का अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया कि 27 जून से यह अभियान शुरू होगा। इस दौरान एक से 5 जुलाई तक कांग्रेस के विधायकों का भाजयुमो घेराव करेगी। 23 से 28 जुलाई तक जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा। और 9 अगस्त को राजधानी में राज्यस्तरीय बड़ा आंदोलन होगा।
सीएम का पलटवार: भाजयुमो के क्रांति आंदोलन पर पलटवार करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा हमारे कर्मचारियों का पेंशन केन्द्र ने रोक रखा है। पहले भाजपा वन रैंक वन पेंशन की बात कहती थी अब तो रोजगार ही नहीं दे पा रही इसलिए कहा जाएगा अब नो रैंक नो पेंशन।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे