रायपुर
जल भराव की समस्या को लेकर निगम घेरा भाजपा ने
24-Jun-2022 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जून। भाजपा पार्षद दल ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय का घेराव किया। शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी डॉ. सलीम राज के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यालय भवन की सीढिय़ों में धरना दिया। साथ ही भवन में ताला भी लगाया। भाजपा कार्यकर्ता बारिश के मौसम में नाले नालियों की सफाई न होने से राजधानी में जल भराव की समस्या को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान न तो महापौर पहुंचे, न आयुक्त व अधिकारी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे