रायपुर

वन आवासीय परिसर लोकार्पित, 6 करोड़ में बना 5 मंजिला भवन
24-Jun-2022 7:47 PM
  वन आवासीय परिसर लोकार्पित, 6 करोड़ में बना 5 मंजिला भवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण किया।नवा रायपुर के सेक्टर 26 में 5 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 मंजिला भवन बनाया गया है।। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोकार्पण किया।इस भवन में ट्रांजिट हॉस्टल और कम्युनिटी हॉल भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने नयेआवासीय परिसर के लिए निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को दिए बधाई औरशुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वन मंत्री मोहम्मद अकबर और वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने  निगम के लाभांश एवं लीज रेंट की दो करोड़ 10 लाख  रुपए की राशि का चेक भेंट किया।इस मौके पर  नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, वन विभाग के एसीएस सुब्रत साहू, पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, निगम के एमडी पीसी पाण्डेय भी इस अवसर पर उपस्थित हैं।


अन्य पोस्ट