रायपुर

शादी के बाद से प्रताड़ित पत्नी ने जहर खाया, पति गिरफ्तार
24-Jun-2022 6:17 PM
शादी के बाद से प्रताड़ित पत्नी ने जहर खाया, पति गिरफ्तार

रायपुर, 23 जून। विवाहिता के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रताड़ित करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी। उरला पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018  में पूनम देवी दुबे साकिन बीरगांव विवाह प्रकाश दुबे निवासी नगर निगम के पास गांधीनगर  के साथ हुआ था ! शादी के कुछ समय बाद  दोनों किराये के मकान में रहने लगे । आरोपी प्रकाश दुबे के द्वारा अपनी पत्नी से बात बात पर झगड़ा लड़ाई व मारपीट किया जाता था जिससे पत्नी पूनम देवी दुबे ने परेशान होकर 10.अक्टूबर 21 को चूहे मारने की दवा व थिनर का सेवन कर लिया। पूनम को हेरीटेज अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहॉ ईलाज के दौरान  मृत्यु हो गई । जांच पर प्रताड़ना की बात साबित होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 306,498A भादवि का मामला पंजीबद्ध कर समुचित विवेचना पशात आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी प्रकाश दुबे मूलतः  ग्राम गंडई चाक देहया थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ़  यूपी का निवासी है।


अन्य पोस्ट