रायपुर

योग दिवस स्पर्धा में प्रकाश विजेता
23-Jun-2022 8:19 PM
योग दिवस स्पर्धा में प्रकाश विजेता

रायपुर, 23 जून। ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सन्दर्भ मे मानवता के लिए योग स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु एक ओपन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।

इसमे प्रदेश मे सभी समाज के लोगो ने भाग लिया।  88 प्रतियोगियों के वीडियो में से विजेता चुना गया। इनमें केटेगरी में प्रथम- प्रकाश कुमार साहू, द्वितीय-तेजस पद्धेय,  केटेगरी क्च मे प्रथम-प्रभाकर सिंह, द्वितीय-सतीश पटले,  केटेगरी में प्रथम -के राम नारायण राव 72 वर्ष, द्वितीय-संयुक्त विजेता, सविता मिश्रा और परमजीत कौर को दिया गया। आंध्रा ब्राह्मण समाज के द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट दिये जाएंगे। इस आयोजन मे मुख्य रूप से अध्यक्ष आर मुरली,  ए श्रीदेवी, के शांता, सी वी लक्ष्मी, साई सिरीषा, आर कृष्णवेणी एवं पी चंद्रशेखर और श्रीनिवास का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को  ज्ञानेश शर्मा , चैयरमेन छत्तीसगढ़ योग आयोग के निर्देशन मे सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।।


अन्य पोस्ट