रायपुर
प्रदेश के एक, दो स्थानों पर भारी बारिश और गिर सकती है गाज
23-Jun-2022 5:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जून। उत्तर छत्तीसगढ़ में गर्जन मेघ छाए हुए हैं।इन बादलों से प्रदेश में एक दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही वज्रपात होने की संभावना है। इधर एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उससे लगे उड़ीसा के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ सीटें पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात भी हो सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे