रायपुर

कोरोना के बढ़ते मरीज, निगम भी हुआ सतर्क, बनाई टीमें
23-Jun-2022 5:29 PM
कोरोना के बढ़ते मरीज, निगम भी हुआ सतर्क, बनाई टीमें

रायपुर, 23 जून। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए रायपुर नगर निगम द्वारा इसके नियंत्रण और उपचार हेतु टीम का गठन किया गया है। जिसके नोडल अधिकारी अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल को बनाया गया है।

महापौर एजाज ढेबर तथा निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर 12 सदस्यीय टीम बनाई गई है। अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, अरविंद शर्मा, उपायुक्त स्वास्थ्य ए के हलदार, नगर निवेशक बी आर अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता राजेश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडे, सहायक अभियंता निशिकांत वर्मा, आभाष मिश्रा राजेश राठौर और स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी आशीष मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाना, कोविड जांच और रिपोर्टिंग, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की ट्रेकिंग, कोविड केयर सेंटरों में आवश्यक समन्वय आदि कार्यों को देखेंगे।


अन्य पोस्ट