रायपुर

पहले से दो बीवियां, तीसरी से किया शादी से इंकार, गया जेल, नौकरी से निलंबित
22-Jun-2022 9:16 PM
पहले से दो बीवियां, तीसरी से किया शादी से इंकार, गया जेल, नौकरी से निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जून। मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग ने सहायक ग्रेड -1 के पद पर कार्यरत मो. शाहिर अंसारी को निलंबित कर दिया है। अंसारी स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत है। अंसारी पर यह कार्रवाई 14 जून को राखी पुलिस द्वारा धारा 376,506 बी के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजने के बाद की गई है। राखी थाने में 7 जून अंसारी पर एक अन्य लिपिक ने बलात्कार करने की रिपोर्ट लिखाई थी। बताया गया है कि अंसारी की पहले से ही दो पत्नियां हैं और वह इस लिपिक से भी संबंध बनाए हुए था। जब उसने शादी से मना किया तो महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। अंसारी दो साल से उसके साथ संबंध बनाए हुए था।


अन्य पोस्ट