रायपुर
खम्हारडीह पुलिस ने शुरू किया नशा मुक्ति अभियान
22-Jun-2022 8:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जून। खम्हारडीह के बीएसयूपी कचना में नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें उपनिरीक्षक रूपेंद्र देवांगन, राजभूषण सिंह,सउनि रमेश यादव एवं थाना कर्मचारियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाली सामाजिक,मानसिक,आर्थिक हानि, अपराधों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कामगार,बूढ़े,बच्चे, महिलाओं को अवगत कराकर जागरूकता लाने प्रयास कर लोगों को नशा से दूर रहने अपील की। साथ अन्य कानून संबंधी जानकारी प्रदाय कर स्वस्थ शांतिपूर्ण समाज बनाए व्यवस्था स्थापित रखने कहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे