रायपुर

शाला प्रवेश उत्सव पर सभापति ने बांटे डे्रस और किताबें
22-Jun-2022 7:06 PM
शाला प्रवेश उत्सव पर सभापति ने बांटे डे्रस और किताबें

रायपुर, 22 जून। कुशालपुर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने स्कूल के बच्चों को ड्रेस और किताब कॉपी का वितरण किया।इस अवसर पर  शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, मनहरण साहू, डॉ विष्णु राजपूत ,महेंद्र देवांगन, एवं प्राचार्य कल्पना देशमुख  आचार्य बंजारे संहित अनेक गणमान्य जन एवं छात्र छात्राएं उपस्थित होकर  प्रवेश उत्सव  में शामिल हुए । शाला के बच्चों द्वारा कई उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न उत्तर भी किए गए। ऑनलाईन पढ़ाई में बच्चों की शिक्षा में जो कमी आई है उन कमियों को दूर करने की बात प्रमोद दुबे ने कहीं और इन 2 वर्षों में ऑनलाइन क्लासेस से बच्चों के मानसिक स्तर पर जो प्रभाव पड़ा उस से ऊपर उठकर अब ऑफलाइन में उन कमियों को दूर करने कहा गया।

 


अन्य पोस्ट