रायपुर
खेल प्रशिक्षकों के लिए 13 जुलाई तक आवेदन
22-Jun-2022 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जून। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों के लिए संविदा आधार पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही इस पद के लिए पात्र होंगे। प्रशिक्षक पद के लिए एथलेटिक, फुटबाल सहित 11 खेलों के कुल 23 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। कुल 23 पदों में आर्चरी के 6, एथलेटिक के 3, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, कबड्डी व स्वीमिंग के लिए 2-2 पद और बास्केटबॉल, व्हॉलीबॉल, जूडो एवं वेटलिफ्टिंग के लिए 1-1 पद शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे