रायपुर
29 को प्रदर्शन, छुट्टी लेकर शामिल होंगे व्याख्याता
22-Jun-2022 6:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जून। कर्मचारी फेडरेशन के 29 जून को आयोजित धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ ब्याख्याता संघ अवकाश लेकर शामिल होंगे।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि केन्द्र के सामान लंबित महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांग को लेकर फेडरेशन आंदोलन कर रहा है जिसके प्रथम चरण में ज्ञापन सौंपा गया और कार्यवाही नहीं होने पर द्वितीय चरण में 29 जून को एकदिवसीय अवकाश लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। तीसरे चरण में 25 से 29 जुलाई तक अवकाश लेकर कलम बंद काम बंद हड़ताल किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे