रायपुर
तेंदुआ रोड- जोरा में पकड़े गए सटोरिए
21-Jun-2022 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जून। पुलिस की जांच अभियान तेज होने के बाद कबीर नगर और तेलीबांधा इलाके से दो सटोरिए पकड़े गए हैं। मुखबीर की सूचना मिलने के बाद आरोपियों को मौके से रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों की तलाशी लेने पर इनके पास से सट्टा पट्टी का हिसाब और नगदी रकम बरामद हुआ। कबीर नगर पुलिस की कार्रवाई में आरोपी दौलत भाऊ बंजारे की गिरफ्तारी हुई, जबकि तेलीबांधा पुलिस ने जोरा में सक्रिय पुराने सटोरिए राजेंद्र कुमार बंजारे को दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सट्टा पट्टी जब्त किया गया। पुलिस रिकार्ड में दोनों आरोपियों के पुराने अपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं। पुराने बदमाशों की खबर लेने थानों में सख्त निर्देश जारी होने के बाद अब इलाकों में छापेमारी कार्रवाई तेज हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे