रायपुर

मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो सकती है भारी बारिश
20-Jun-2022 7:09 PM
मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो सकती है भारी बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जून। शनि-रवि को प्री मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से  राहत मिली है। जिसके बाद मानसून आज छत्तीगढ़ पहुॅच रहा है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाऐ रहे जिसके बाद सोमवार को प्रदेश के रायपुर,बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभागों में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में प्री-मानसून बारिश हुई शनिवार को कई इलाकों को तर किया। जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली सहित कई जिलों में बारिश हुई हैं। इसके अलावा कई जगहों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़े और तेज हवाएं चली।  मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक, प्रदेश में नमी युक्त और ठंडी हवाएं पश्चिम से लगातार प्रवेश कर रही हैं। इस वजह से यहां का तापमान भी लगातार गिर रहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 20 जून को कई जगह गरज-चमक के साथ छीटें पड़ेंगे और कई जगह जोरदार बारिश भी संभावना हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर बडौदा शिवपुरी रीवा चरक है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में  21 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।

कुल मिलाकर यहां इस साल बारिश लगातार होने की संभावना जताई जा रही  है। इन दिनों में अब तापमान लगातार नीचे जाएगा।  प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का विशेष प्रभाव होता है। इनकी वजह से यहां की हवा में नमी आती है। इसके साथ-साथ अब पश्चिम से आने वाली हवाएं भी जोर पकड़ रही हैं। पश्चिमी रेखा के साथ मानसून छत्तीसगढ़ की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है।


अन्य पोस्ट