रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 19 जून। वृहत्ताकार कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, अभनपुर पं.क्र. 501 का वार्षिक आम सभा 17 जून को संपन्न हुआ। जिसमें समिति के आश्रित ग्रामों के 400 किसान उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारत माता शैल चित्र में माल्यार्पण समर्पित कर किया गया। जिसमें वर्ष 2021-22 का वार्षिक वित्तिय पत्रक का पठन-पाठन किया गया।
वर्ष 2021-22 में ऋण वितरण राशि 270.85 लाख, म.का. 6.45 लाख, बीज वितरण 16.99 लाख, खाद वितरण 264 टन, उपभोक्ता सामाग्री राशि 65.38 लाख, समर्थन मूल्य धान खरीदी 54914.40 क्विंटल, इस प्रकार समिति का कुल आय 59.89 लाख हुआ एवं समिति का व्यय 30.69 लाख हुआ हैं। वर्ष 2021-22 में शुद्ध लाभ 29.19 लाख रूपये हुआ।
कार्यक्रम में ईफको कंपनी के प्रतिनीधि के द्वारा रासायनिक उत्पादक दवाईयों के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई। शांखा प्रबंधक संजीव दीवान (जि.स.क. बैक रायपुर) शाखा अमनपुर के द्वारा अपने उदबोधन में बैंक से संबंधित म.का. ऋण, दीर्घ का ऋण एवं फसल परिर्वतन के बारे में कृषकों को कहा की शासन के योजनाओं के बारे में बताया गया। समिति अध्यक्ष प्रदीप शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में कृषकों को कहा की अ.का. ऋण, दी. का. ॠण एवं म. का ऋण लेने के लिए आग्रह किया गया।
साथ ही आम सभा में सम्मिलित कृषकों का नेत्र शिविर आयोजन कर 40 कृषकों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। वार्षिक आम सभा आभार संस्था संचालक श्री राधाकृष्ण टंडन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समिति अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, शाखा प्रबंधक संजीव दीवान, उपाध्यक्ष पुरानिक राम साहू, संचालक अश्वन कुर्रे, राधाकृष्ण टंडन, डायमन साहू, लेखू साहू, प्यारेलाल साहू, संत राम पटेल, प्रेमलाल ढीढी, एवं कृषकगण मुरारीदास वैष्णव, नीलकमल वैष्णव, मुन्ना बांघे, भीम पाटिला, दुज राम द्वारिका, पुरानिक, कोमलचंद, रामलाल, कालू, छन्नू, केजनाथ, सुकालू बुधारू, मिलन, मेहत्तर, नम्मु प्रसाद, सीता राम, उमेश, मोती राम, नंदकुमार, विष्णु भुनेश्वरी, सुरजा बाई भगैया बाई, लक्ष्मी बाई, बिसाखा बाई साथ ही समिति कर्मचारी समिति प्रभारी खोपू राम साहू, कम्प्यूटर आपरेटर लेखराज देवांगन, विजेता सिन्हा, डोमन यादव, मनीष साहू तेजनाथ शर्मा, एवं साथ मंच संचालक समिति सकरी के समिति प्रभारी चन्द्रशेखर सिन्हा उपस्थित थें।