रायपुर
हादसे में जख्मी बाइक सवार की मौत
18-Jun-2022 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 जून। धरसींवा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले सडक़ हादसे में जख्मी बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। आठ जून को हादसे के बाद युवक को मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी।
डिगेश्वर कुर्रे निवासी सांकरा की मौत हो जाने के बाद मर्ग कायम किया। पुलिस ने बताया डिगेश्वर अपनी दोपहिया से काम से निकला था। घटना के रोज शाम करीब चार बजे वह सांकरा बजार के पास पहुंचा था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। डिगेश्वर अपनी दोपहिया संभाल नहीं सका। सिर के बल सडक़ में गिर गया। मौके पर गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डिगेश्वर को किसी तरह से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे