रायपुर

दिल्ली में पकड़ाए गैंगस्टर से मिले इनपुट पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी तहकीकात शुरू की
17-Jun-2022 6:25 PM
 दिल्ली में पकड़ाए गैंगस्टर से मिले इनपुट पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी तहकीकात शुरू की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून। दिल्ली में धरे गये दो गैंगस्टर को लेकर पंजाब पुलिस से मिले इनपुट पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं पंजाब पुलिस ने एक पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रशंसा की है। दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए शक्ति सिंह और अफजल अब्दुल्लाह बिलासपुर के अभिषेक विहार और दीनदयाल कॉलोनी मंगला के रहने वाले है।.लुधियाना पुलिस ने रायपुर पुलिस से मिले अहम क्लू के बाद दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली में दबोचा था।.लुधियाना पुलिस को 25 बैंक अकाउंट में मिले साढ़े 11 लाख रुपये फ्रीज करवाया है। दोनों गैंगस्टरो ने  लॉरेंस बिश्नोई  और गोल्डी बराड़ गैंग के लिए फिरौती वसूलना स्वीकार किया है। इनसे ज़ब्त 3 मोबाइल में भी शुरुआती जांच में छग में भी गैंग की पैर पसारने के इनपुट मिले है। सछत्तीसगढ़ पुलिस भी पंजाब पुलिस से मिले इनपुट पर जांच करेगी । ऐसे मेंआने वाले दिनों में हो सकते है कई बड़े खुलासे।


अन्य पोस्ट