रायपुर
पानी टेंकर ने बुजुर्ग को चपेट में लिया, मौके पर मौत
17-Jun-2022 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जून। चंगोराभाठा इलाके में बीते रोज एक तेज रफ्तार पानी टेंकर की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक का नाम शत्रुघन साहू बताया गया। 54 वर्षिय शत्रुघन साहू बाजार चौक को टेंकर चालक ने पीछे से चपेट में ले लिया। सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। गुरूवार को सडक़ दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर डीडी नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया। पुलिस ने बताया, टेंकर चालक पानी लेकर चंगोराभाठा जा रहा था। बाजार चौक पहुंचने के बाद उसने लापरवाही बरती। टेंकर की रफ्तार अचानक से बढ़ा दी, इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे