रायपुर
देवेंद्र नगर से दोपहिया पार, बेसमेंट से ले भागा चोर
17-Jun-2022 6:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जून। शहर में हर दिन बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। देवेंद्र नगर क्षेत्र में फिर से शातिर ने बेसमेंट से दोपहिया गायब किया है। मामले में सूचना मिलने पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया।
सिमरन सिटी मठपुरैना में रहने वाले आलोक सुहाने ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आलोक के बताए अनुसार वह सहारा इंडिया में काम करता है। 15 जून को दोपहर के वक्त उसने अपनी दोपहिया वाहन सीजी 04 एचएल 4055 कार्यालय आकर श्याम स्क्वर पंडरी के बेसमेंट पार्किग मे खड़ी कर दी थी। शाम को 05.30 बजे डयूटी से छुटने के बाद घर जाने के लिये बेसमेंट पहुंचा तो दोपहिया को गायब पाया। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन थाना आकर अज्ञात के खिलाफ में चोरी का केस दर्ज कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे