रायपुर
ईडी, सीबीआई भाजपा के फ्रंटल आर्गनाइजेशन की तरह काम कर रहे- पुनिया
16-Jun-2022 10:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंचे।ईडी द्वारा राहुल गांधी के साथ हो रही पूछताछ के विरोध के संबंध में छग में आगामी कार्यक्रमो की समीक्षा करने आये है। कल जशपुर भी जायेंगे।
राहुल गांधी के साथ हो रही इन हरकतों को राजनीति बताया।ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स अपनी निष्पक्षता के नाम से जानी जाती थी लेकिन अब ये बीजेपी के फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के रूप में काम कर रही है।पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि घबरा कौन रहा है जितनी देर राहुल जी से पूछताछ हुई उतनी देर वो वहां रहे।कल भी उनको बुलाया है कल भी ईडी आफिस जायेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे