रायपुर
बाइक से गिरकर युवक की मौत
16-Jun-2022 6:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जून। धरसींवा मार्ग में बुधवार को सडक़ दुर्घटना में एक बाइक सवा रकी मौत हो गई। तेज गति से बाइक चलाते वक्त युवक का नियंत्रण छूट गया। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट आने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शाम के वक्त हादसा होना बताया। मृतक का नाम दिनकर पांडे पिता भाग्यविधान निवासी तरपोंगी है। पुलिस का कहना है शाम के वक्त मृतक अपनी दोपहिया से गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान धरसींवा के पास वह नियंत्रण खो बैठा। तेज गति होने की वजह से दोपहिया से गिर गया। सिर के बल गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने जख्मी हालत में बाइक सवार को डीकेएस पहुंचाया था, उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मामले में धरसीवा पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे