रायपुर
सिविल सेवा हॉकी स्पर्धा के लिए कल टीम का चयन
16-Jun-2022 5:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जून। ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय हॉकी (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता 2021-22 में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य दल के गठन के लिए 17 जून शुक्रवार को सरदार वल्लभ पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में चयन प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शासकीय कर्मचारी एवं शिक्षक एलबी जिनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया गया है, वे भी सीधे चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक संगठनों, पुलिस, स्वायत निकायों, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक कर्मचारी, आकस्मिक, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पात्र नहीं है। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले अधिकारी, कर्मचारी को कार्यालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र (आई कार्ड) अनिवार्य रूप से साथ लावें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे